दो दुकानों में लगी आग से लाखों का सामान हुआ खाक

Goods worth lakhs destroyed due to fierce fire in two shops

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी । नगर के बनफूल पुरा क्षेत्र में दो दुकानों में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी पहल: सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा 'डायरेक्ट एडमिशन'; प्राविधिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स के बीच त्रिपक्षीय MoU

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे बाजार में अज्ञात कारणों के चलते गद्दे व एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों आग लग गई। आग की सूचना से क्षेत्र में जबरदस्त हड़कंप मच गया लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे इधर आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर दल बल के साथ पहुँचे थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया। दोनों दुकानों में हुए अग्निकांड के दौरान लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है फिलहाल अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की पॉश कॉलोनी में सनसनी: शादी की पहली सालगिरह पूरी होते ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप