रील्स बनाने से मना करने पर पति की हत्या, मायके वालों के साथ पत्नी हिरासत में

खबर शेयर करें -

बेगूसराय में कथित तौर पर सोशल मीडिया रील्स बनाने से मना करने पर एक शख्स की हत्या कर दी गई. उसकी जान लेने का आरोप उसी की पत्नी और ससुराल वालों पर लगा है. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक समस्तीपुर स्थित नरहन गांव के रहने वाले महेश्वर राय की शादी छह साल पहले बेगूसराय के फफौत की रहने वाली रानी कुमारी से हुई थी. महेश्वर कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था. शादी के बाद से पत्नी ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी. कुछ दिन पहले ही रामेश्वर अपने घर नरहन आया था. रविवार 7 जनवरी की रात करीब 9 बजे वो अपनी पत्नी से मिलने उसके घर फफौत गया था.

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

रानी कुमारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रील बनाकर पोस्ट करती थीं. मृतक महेश्वर राय को पत्नी की सोशल मीडिया ऐक्टिविटी पसंद नहीं थी. वो उसे ऐसा करने से रोकता था. ये टोका-टोकी उसकी पत्नी को पसंद नहीं थी. 7 जनवरी को भी महेश्वर ने अपनी पत्नी को रील बनाने के लिए मना किया. लेकिन इस बार ये मनाही उसे भारी पड़ गई. रील्स को लेकर महेश्वर का पत्नी से झगड़ा हुआ. इसमें रानी कुमारी के परिवार के लोग भी शामिल हो गए. बात इतनी बढ़ी की काबू से बाहर हो गई. आरोप है कि महेश्वर के ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

इसके बाद रात करीब 10:30 बजे कोलकाता में रहने वाले महेश्वर के भाई रुदल ने जब उसे कॉल किया तो फोन किसी दूसरे ने उठाया. शक होने पर रूदल ने अपने पिता को फफौत गांव भेजा. वहां उन्हें महेश्वर मृत अवस्था में मिला. इसके तुरंत बाद उन्होंने घटना का जानकारी खोदावंदपुर थाने में दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया.

– ससुराल वाले कराना चाहते थे बहू की दूसरी शादी, मना किया तो नाक और जीभ काट दी

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के परिजनों का आरोप है कि पत्नी रानी कुमारी के रील्स बनाने का विरोध करने पर महेश्वर के ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन के अंदर वो वापस कोलकाता जाने वाला था. इसके लिए उसने सारी तैयारी भी कर ली थी.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad