गोद में उठा लूंगा. दूल्हे के मौसा की बात सुनकर भड़का दुल्हन का भाई, मार दी गोली

खबर शेयर करें -

भागलपुर में एक घर में शादी समारोह चल रहा था, बैंड-बाजे के साथ दरवाजे पर बारात आई. फिल्मी गानों पर बाराती और घराती झूम रहे थे. इसी दौरान एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी.

वरमाला से पहले नशे में धुत दुल्हन के फुफेरे भाई ने दूल्हे के मौसा को गोली मार दी. दूल्हे के मौसा की मौके पर ही मौत हो गई. उसके बाद दुल्हन का भाई तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया. गोली चलने पर शादी पंडाल के अंदर चीख-पुकार मच गई.

पूरा मामला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र का है. क्षेत्र के शिव मंदिर टोला के अर्जुन मंडल की बेटी पिंकी कुमारी की शादी भागलपुर के पीरपैंती के मोहनपुर निवासी दीपक कुमार के साथ संपन्न होने वाली थी. धूमधाम से बारात दुल्हन के गांव पहुंची. वधु-पक्ष दूल्हे का इंतजार कर रहे थे. पंडाल तक बारात पहुंचने के बाद लड़की के फुफेरे भाई ने कहा कि दूल्हे की गाड़ी दुल्हन के घर पर लगेगी. लेकिन इसका दूल्हे के मौसा ने विरोध कर दिया. उनका कहना था की गाड़ी दरवाजे तक नहीं जा पाएगी क्योंकि सड़क के बीचो-बीच बिजली का खंभा है. मौसा ने कहा कि वह दूल्हे को गोद में लेकर दरवाजे तक जाएंगे. इतनी सी बात पर दूल्हे के फुफेरे भाई को गुस्सा आ गया और उसने अपनी कमर से कट्टा निकला और एक राउंड हवाई फायर कर दिया. जब दूल्हे के मौसा ने उसे फायरिंग करने से मना किया तो दुल्हन के फुफेरे भाई ने दूल्हे के मौसा के सिर में ही गोली मार दी. दूल्हे के मौसा की की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  होटल में महिला संग रंगरलिया मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड, पत्नी के पहुंचते ही मचा हाई वोल्टेज हंगामा

कौन दूल्हे का मौसा

मृतक की पहचान कहलगांव के अमरपुर त्रिमोहन चौक निवासी विनोद मंडल के रूप में हुई है. शादी समारोह के बीच हुई इस हृदय विदारक घटना के बाद शादी रुक गई. बारात पक्ष बिना शादी के वापस लौट गया. दुल्हन बनने का सपना सजाए पिंकी अपने हाथों की मेहंदी देखकरव बार-बार रोने को मजबूर है. वह बस एक ही सवाल पूछ रही है कि आखिर इस पूरी वारदात में उसका क्या कसूर है?

यह भी पढ़ें 👉  होटल में महिला संग रंगरलिया मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड, पत्नी के पहुंचते ही मचा हाई वोल्टेज हंगामा

फरार आरोपी को तलाशने में जुटी पुलिस

वारदात की जानकारी मिलने पर इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य को जुटाने में भी लगी हुई है. घटना के बाद से ही आरोपी फुफेरा भाई फरार है.

यह भी पढ़ें 👉  होटल में महिला संग रंगरलिया मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड, पत्नी के पहुंचते ही मचा हाई वोल्टेज हंगामा