राजू अनेजा ,देहरादून । वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल की तबीयत खराब होने की वजह से शासन ने उनकी जगह अब आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य को आयुक्त आबकारी बनाया गया है।
बताते चले कि विगत सोमवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ के चलते शासन ने अब उनकी जगह परआईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य को दायित्व सौपा है।

