यदि आप भीषण गर्मी में राहगीरों को मीठा शरबत पिलाने के लिए छबील लगाने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। यदि आप भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए राहगीरों के लिए सड़क किनारे ठंडे पानी के शरबत ” छबील “लगाने जा रहे हैं तो इसके लिए पहले आपको पुलिस की इजाजत लेनी पड़ेगी।

 

उक्त जानकारी देते हुए काशीपुर कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि अक्सर देखा जा रहा है कि बगैर पुलिस को सूचना दिए तमाम सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों द्वारा सड़क के किनारे छबील लगाकर राहगीरों  को ठंडे पानी का शरबत वितरण किया जाता है परंतु अक्सर ऐसी जगह पर भयंकर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है  जिसके चलते आवश्यक सेवा एंबुलेंस, गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए अब सड़क किनारे छबील या अन्य जलपान की व्यवस्था करने वाले संगठन या व्यक्ति को इसकी पूर्व सूचना पुलिस को देनी आवश्यक होगी।।यदि पुलिस को सूचित किये बिना सड़क किनारे छबील लगाकर यातायात बाधित करते पाया गया तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

 

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें