विधायक बने तो लालकुआं का कायाकल्प कर बनाएंगे विकास मॉडल-पवन चौहान

नगर पंचायत अध्यक्ष के रहते लाल कुआं में किए थे कई अनगिनत विकासशील कार्य

खबर शेयर करें -

लालकुआ। पूर्व चेयरमैन एवं लाल कुआं विधानसभा से भाजपा के विधायक पद के प्रबल दावेदार पवन चौहान ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें इस बार मौका देती है तो वह प्रचंड वोटों के साथ विजय हासिल कर यह सीट उनकी झोली में डाल देंगे और लाल कुआं का कायाकल्प कर विकास मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े 👉 क्लर्क और अकाउंट्स क्लर्क के पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, 19900 की सैलरी

वरिष्ठ भाजपा नेता नगर पंचायत लाल कुआं के पूर्व चेयरमैन तथा भाजपा से विधायक पद के प्रबल दावेदार पवन चौहान ने दावा किया कि उनके विधायक बनते ही संपूर्ण विधानसभा विकास से जगमग हो जाएगी कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित नहीं होगा भाजपा नेता पवन चौहान यहां अंबेडकर पार्क में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उन्होंने इस दौरान समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित की पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा अंतर्गत प्राथमिकताओं के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता होगी उन्होंने कहा कि उनके विधायक बनते ही विधानसभा का हर व्यक्ति अपने आपको विधायक समझेगा भाजपा नेता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा नेता पवन चौहान ने कहा वर्ष 2012 तथा 2017 में वह विधायक पद के दावेदार रहे हैं लिहाजा अब की बार पार्टी उन्हें ही टिकट देगी ऐसा उनका विश्वास है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सिपाही हैं संगठन का जो भी निर्णय होगा वह मान्य होगा कुछ लोगों को बाहरी करार दिए जाने तथा उनकी सक्रियता के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति संपूर्ण दुनिया को एक परिवार मानती है ऐसे में किसी को बाहरी कह देना तर्कसंगत और न्याय संगत नहीं है।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड पोस्‍टल सर्किल में ग्रुप D के पदों पर बम्पर भर्ती, 81 हजार तक सैलेरी
उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी दावेदारी करने का अधिकार है भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने अपने चेयरमैन के कार्यकाल में भी कई ऐतिहासिक विकास कार्य के तथा लोगों ने उनकी धर्मपत्नी को भी चेयर पर्सन बनने का मौका दिया उनके कार्यकाल में भी अभूतपूर्व कार्य किए गए वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने 5000 युवा बेरोजगारों को सिडकुल एवं अन्य स्थानों पर रोजगार दिलाया है और आज भी वे हर जरूरतमंद की समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास करते हैं भाजपा नेता पवन चौहान ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी सिलसिलेवार विवरण प्रस्तुत किया और उन्होंने विपक्ष को चुनौती दे डाली कि यदि वे सार्वजनिक रूप से जनता के बीच में आकर उनसे डिबेट करना चाहते हैं तो वे उन्हें इसके लिए ललकारते हैं उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वदमन चौधरी तथा बृजेश यादव आदि मौजूद थे

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप