लालकुआं में सिख परिवार द्वारा करवाया जा रहा मजार निर्माण किया धवस्त

खबर शेयर करें -


लालकुआं: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बजरी कम्पनी में एक सिख परिवार द्वारा बिना अनुमति के अवैध रूप से मजार का निर्माण काराया जा रहा था, जैसे ही यह मामला हिंदूवादी नेताओं के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर प्रशासन से उक्त निर्माण पर सख्त कार्यवाही करने एंव निर्माण ध्वस्त करने कि मांग की। वही मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और निर्माण कार्य को प्रशासन ने अपनी मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया।

रविवार को हिंदूवादी नेता कमल मूनि के नेतृत्व में दर्जनों हिन्दूत्वादी नेताओं ने बजरी कंपनी में बन रहे मजार का विरोध किया। हंगामा बढ़ता देख कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहिताश सागर दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और मजार का निर्माण कार्य रुकवा दिया। लेकिन इधर हिंदूवादी नेता मजार के निर्माण कार्य को ध्वस्त करने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद मौके पहुंची तहसीलदार नितेश डागर ने मजार को ध्वस्त करने के आदेश दिये जिसके बाद उनकी मौजूदगी स्थानीय लोगों ने मजार को ध्वस्त कर दिया। साथ ही उन्होंने निर्माण रहे सिख परिवार को चेतावनी देते हुए हिदायत दी है कि अगर दूबरा बिना अनुमति के किसी तरह का निर्माण कराया गया तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े 👉 आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से चार लड़कों ने घर से उठाकर किया गैंगरेप

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

इधर हिंदुबादी नेता कमल मूनि का कहना है उन्हें बंजरी कंपनी क्षेत्र में अवैध मजार के निर्माण कार्य होने कि सूचना मिली थी जिसको लेकर वह मौके पहुंचे और प्रशासन से सख्त कार्यवाही की माँग की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हिंदुबहुल्य क्षेत्र है। फिर भी इस तरह का निर्माण कराए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने इसके पीछे किसी बड़ी साजिश बताईं वही उनकी शिकायत पर प्रशासन टीम ने किये गए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।
इधर तहसीलदार नितेश डागर ने बताया कि उन्हें अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। जिसके बाद वो मौके पहुंची हैं तथा उन्होंने अपनी मौजूदगी में उक्त निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया है, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा इस तरह की निर्माण कार्य काराया पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हिन्दूत्वादी नेता कमल मूनि, राधेश्याम यादव, अनिल मलकानी, आकाश माथुर, गौरव गुप्ता, मनीष अग्रवाल, विक्रम राणा, राजवीर सिंह सहित कई हिन्दूत्वादी नेता मौजूद रहे इसके साथ ही उपनिरीक्षक रजनी आर्य ,रजिस्टार कानूनगो मोहित बोरा, पटवारी मनोज रावत सहित पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें