IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का रेड अलर्ट, उत्तराखंड के लिए आज का दिन भारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया गया है.
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश
आईएमडी ने ट्वीट कर कहा, “कई जगहों पर तेज बारिश होने वाली है. उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी से बहुत भारी बारिश के लिए तैयार रहें. पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश हुई है, जिससे गंभीर जलजमाव और बाढ़ आई है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
वहीं ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर वीरभट्टी पुल के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे पर करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएच के बुलडोजरों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है, फिलहाल वन-वे व्यवस्था के तहत वाहनों की आवाजाही आरंभ हो गई है।
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 17 सड़कें बंद हैं। इनमें देवीपुरा-सौड़, फतेहपुर-पीपल-अणयां, रामनगर-भंडारपानी-तल्ली सेठी भुजान-गर्जिया-बेतालघाट, देवीपुरा-सौड़-बाघनी, ओखलढूंगा-तल्ला कनाला, देवीपुरा-सौड़, भंडारपानी-पाटकोट-अमोठा, भण्डारपानी-पाटकोट-ओखलढूंगा, खैरना-बेतालघाट-रोपा, रातीघाट-बुढ़लाकोट, बजून-अधौड़ा-अक्सू, भल्यूटी मार्ग, फतेहपुर-बेल-बसानी, जलालगांव-देचौरी, राजभवन ईस्ट लेगन मार्ग, काठगोदाम-हैड़ाखान-सिमलिया बेंड मार्ग शामिल हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

