3.50 लाख में लाई दुल्हन 7 दिन में पड़ गई 18 लाख की, लेकिन फिर भी दुल्हा कुंवारा, शॉकिंग है यह मामला

खबर शेयर करें -

जब कोई नई नवेली दुल्हन घर पर आती है तो उसकी खूब आवभगत की जाती है। इस आवभगत में ससुराल वाले बहू को न जाने क्या-क्या उपहार देते हैं लेकिन राजस्थान में एक परिवार को 7 दिन के लिए घर आई दुल्हन 18 लाख रुपए की पड़ गई।

इतना ही नहीं 7 दिन बाद अब दुल्हन का कोई अता-पता नहीं है। दूल्हा अब पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।

जयपुर में नई नवेली दुल्हन ससुरालवालों को लगा गई लाखों का चूना

मामला राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर का है। दरअसल यहां के रहने वाले एक 30 साल के लड़के ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि 23 जून को उसकी शादी हुई थी। लेकिन 1 जुलाई के बाद से उसकी पत्नी का कोई अता-पता नहीं है वही घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात भी गायब है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा पीड़ित दूल्हा, कर रहा एक ही विनती

आपको बता दें कि एजेंटों ने जयपुर के विश्वकर्मा इलाके के रहने वाले रामलाल की शादी पश्चिम बंगाल में सुष्मिता नाम की लड़की से करवा दी। शादी के लिए परिवार ने दलालों को करीब 3.50 लाख रुपए भी दिए। 7 दिन तक तो ससुराल में रही। इस दौरान वह ससुराल में बाकी सदस्यों से अच्छी घुलमिल गई। लेकिन 1 जुलाई की रात के बाद से सुष्मिता का कोई भी अता-पता नहीं है। जब परिवार वालों ने घर में देखा तो लाखों रुपए के जेवरात और नकदी भी गायब मिली। परिवार के मुताबिक उन्होंने लोन लेकर यह शादी की थी लेकिन उन्हें पता नहीं था कि पत्नी इस तरह से भाग जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दुल्हन और शादी करवाने वाले दलालों के खिलाफ मामला दर्ज कर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad