22 जनवरी को उत्तराखंड समेत 4 राज्यों में रहेगा ड्राई डे, देखें पूरी लिस्ट

खबर शेयर करें -

राम की नगरी अयोध्‍या पर इस समय देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाह है. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठान को लेकर कार्यक्रम होना है. इसके लिए अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं.

इसको लेकर देशवासियों में खुशी की लहर है. इस बीच बीजेपी शासित कई राज्यों की सरकारों ने 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है. वहीं, उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ड्राई डे मनाने का फैसला लिया.

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड के आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल ने शुक्रवार (13 जनवरी) को यह आदेश जारी किया. आदेश में कहा गया है कि राज्य में शराब लाइसेंस धारकों को इस बंद का कोई मुआवजा नहीं मिलेगा और इसके साथ ही वह कोई दावा भी नहीं कर सकते.

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के दिन (22 जनवरी) राज्य में शराब की बिक्री नहीं होगी. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस दिन को राष्ट्रीय त्योहार की तरह मनाया जाएगा. 22 जनवरी को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भी 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले हफ्ते अपने इस फैसले की घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि 22 जनवरी को पूरे राज्य में ड्राई डे रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

असम
असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने भी राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित करने का फैसला लिया है.

Ad Ad Ad Ad