किचन के रास्ते से सीमेंट की दुकान में घुसे चोरों ने दुकान के गल्ले में रखी हजारो रुपए की नगदी पर किया हाथ साफ, चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Thieves entered the cement shop through the kitchen and made away with cash worth thousands of rupees kept in the shop's trunk, the entire incident of theft was captured in CCTV camera.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद दिखाई दे रहे हैं कि एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम देकर स्थानीय पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने रिहायशी क्षेत्र में स्थित सरिये सीमेंट की दुकान में घुसकर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप अति शीघ्र चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 100 किलो सोना गड़ा होने का झांसा देकर थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन हड़पने का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्तार

मानपुर रोड स्टेडियम स्थित एआर इंटरनेशनल के स्वामी अभिनव अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी सरीये सीमेंट की दुकान है। बीती रात्रि करीब 2.30 बजे अज्ञात चोर उनकी दुकान में बनी किचन से होते हुए दुकान में घुसे तथा दुकान के गल्ले में रखी करीब 55 हजार की नकदी चोरी कर ले गये। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इधर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पूर्वी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई: शांतिपुरी में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक वाहन छोड़कर फरार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  'उत्तराखंड कुमाऊँ उत्थान यात्रा' को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन; भुवन पहाड़ी ने लालकुआं में जारी किया उक्रांद का 10 सूत्रीय नीति-संकल्प पत्र