शहर भर के कूड़े का ढ़ेर अब नगर निगम के लिए बना नोटों का ढ़ेर, मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के प्रयासो से शहर भर के कूड़े से बन रही मिट्टी और खाद से बढ़ी नगर निगम की आय

The heap of garbage across the city has now become a heap of currency notes for the Municipal Corporation. Due to the efforts of Chief Municipal Commissioner Vivek Rai, along with keeping the city clean and neat, the income of the Municipal Corporation has increased under the garbage disposal scheme.

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, काशीपुर। नगर निगम में अपना पद ग्रहण करने के बाद मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय द्वारा काशीपुर को साफ-साफ स्वच्छ रखने के लिए लगातार किए जा रहे बेहतर प्रयासों के परिणाम धीरे धीरे सामने नजर आने लगे है शहर भर से एकत्रित किए गए कूड़े के निस्तारण की समस्या का चुटकियों में हल निकालकर नगर आयुक्त विवेक राय ने उक्त योजना से शहर को स्वच्छ रखने के साथ ही नगर निगम को राजस्व के रूप में मिलने वाली मोटी आय का जरिया भी बना दिया।जिससे अब काशीपुर वासी भी एक दम गर्व के साथ” मुस्कुराइए आप काशीपुर में है” कहने लगे हैं।

जी हां बात की जा रही है शहर भर के कूड़े की। जिसका निस्तारण करना नगर निगम के आगे टेडी खीर साबित होता नजर आ रहा था और दिन प्रतिदिन पर्यावरण कर्मियों द्वारा शहर भर से एकत्रित कूड़ा जोकि ट्रेंचिंग ग्राउंड में पहुंचाया जाता रहा है जिससे ट्रेंचिंग ग्राउंड में स्थित कूड़े का ढेर अन्य महानगरों की भांति एक ऊंचे पहाड़ में तब्दील होता जा रहा था नगर निगम में अपना पद ग्रहण करने के बाद इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने ऐसी योजना को लागू किया जिससे ट्रेंचिंग ग्राउंड में उक्त कूड़े का ढेर तो समतल हो ही गया बल्कि उक्त योजना के अंतर्गत कूड़ा निस्तारण नगर निगम के लिए एक अच्छी आय का स्रोत भी बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

 

 

नगर निगम द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगे इस कूड़े के पहाड़ नुमा ढेर में लीगेसी वेस्ट के तहत तीन मशीनें लगाकर रोजाना हजारों क्विटल कचरे का निस्तारण कर इससे मिट्टी बनाने का कार्य शुरू किया यही नही बल्कि गीले कचरे से खाद भी बनाने का कार्य शुरू किया ।कचरे से तैयार इस मिट्टी और खाद को बेचकर निगम को मोटी आय के रूप में राजस्व तो हासिल होगा ही साथ ही शहर को स्वच्छ रखने का सपना भी जल्द पूरा होता दिखाई दे रहा है। मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि 15 जून से पहले 83 हजार मिट्रिक टन डंप कूड़े का निस्तारण कर लिया जाएगा।
जिसके अंतर्गत कचरे से तैयार मिट्टी मुरादाबाद-रामनगर फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप

आपको बताते चले कि काशीपुर के गांव कचनालगाजी में करीब दस एकड़ भूमि पर ट्रेचिंग ग्राउंड है। ट्रंचिंग ग्राउंड पर एकत्र कूड़ा और पालीथिन आदि उड़कर आस-पास के काश्तकारों के खेतों में पहुंच रहा था। ऐसे में निगम प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा था। निगम प्रशासन के प्रस्ताव पर शहरी विकास मंत्रालय ने लीगेसी
बेस्ट के निस्तारण के लिए 3.40 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी थी। नगर निगम के आयुक्त विवेक राय ने बताया कि इसी राशि से काशीपुर के ट्रेचिंग ग्राउंड में डंप कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड पर कुल 83 हजार मिट्रिक टन कूड़ा डंप था, इसमें से 30 हजार मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण पूर्व में किया जा चुका है। अब यहां करीब 53 हजार मीट्रिक टन कूड़ा बचा है। लिगेसी वेस्ट की राशि अवमुक्त होने पर कूड़ा निस्तारण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली से दो और लखनऊ से एक ट्रोमल मशीनें मंगाकर लगाई गई हैं। पिछले आठ दिनों में चालीस फीसद कूड़े को मि‌ट्टी में तब्दील किया जा चुका है। शेष कचरे का निस्तारण 15 जून से पहले कर लिया जाएगा। लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से तैयार मि‌ट्टी का उपयोग मुरादाबाद-रामनगर फोरलेन के लिए किया जाना है। इससे निगम को राजस्व की प्राप्ति होने की
भी उम्मीद है। कुल मिलाकर नगर निगम द्वारा शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही कूड़े के निस्तारण से नगर निगम को अच्छी आमदनी मिलना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद
Ad Ad Ad