अल्मोड़ा में सात फेरे लेने के बाद खुशियों से नाच रहे थे बाराती, हल्द्वानी निवासी दूल्हे को आया हार्ट अटैक, मौत से मातम में बदली खुशियां

खबर शेयर करें -

रानीखेत: रानीखेत के शिव मंदिर में शादी के सात फेरे लेने के बाद दूल्हे को दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद दूल्हा और दुल्हन के परिजनों में कोहराम मच गया है।

हल्द्वानी के समीर उपाध्याय का विवाह शुक्रवार को श्रीधरगंज मोहल्ला, रानीखेत निवासी युवती से हो रहा था, खुशी के माहौल के बीच विवाह की एक-एक कर रस्में पूरी की गयी। दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे होने के बाद घराती और बाराती खुशी में झूम रहे थे, लेकिन इसी बीच अचानक दूल्हा अचेत होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में दूल्हे को हास्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे रेफर कर दिया। रास्ते मे दूल्हे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद


दूल्हा समीर उपाध्याय मैट्रिक्स हास्पिटल में कार्यरत था। इधर इस हादसे के बाद शादी का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पिस्टल से युवक के पैर में मारी गोली