उत्तराखंड के बागेश्वर में पुरुष शराब तो महिलाएं तंबाकू सेवन में आए अव्वल, पौड़ी भी दौड़ में

खबर शेयर करें -

हाल ही में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट जारी हुई जिसमें एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में नशे का चलन काफी बढ़ चुका है।

पुरुषों के साथ-साथ अब महिलाएं भी बीड़ी और तंबाकू का सेवन करने में पीछे नहीं रहीं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बागेश्वर जिले की महिलाएं तंबाकू सेवन करने में पूरे प्रदेश की महिलाओं में सबसे आगे हैं।

बागेश्वर के पुरुषों ने भी शराब के सेवन में सभी जिलों के पुरुषों को पछाड़ दिया है। इस छोटे से जिले के पुरुषों ने शराब के सेवन में बड़े-बड़े जिलों को मात दे दी है। बागेश्वर जिले की महिलाएं भी तंबाकू सेवन में पूरे प्रदेश में सबसे आगे हैं। महिलाओं के शराब के सेवन की बात करें तो इस मामले में पौड़ी जिला नंबर वन है।
यह भी पढ़े 👉 भीमताल ब्लॉक प्रमुख समेत 25 ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर, जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस में हुए शामिल
हाल ही में हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट जारी हुई जिसके अनुसार उत्तराखंड में 4.6 फ़ीसदी महिलाओं और 33.7 फ़ीसदी पुरुषों ने तंबाकू सेवन की बात स्वीकारी है और बात करें शराब सेवन की तो प्रदेश के 0.3 फीसदी महिलाएं और 25.5 फीसदी पुरुषों ने शराब सेवन की बात कबूली है और सर्वे में सामने आया है कि बागेश्वर जिले में सबसे अधिक तंबाकू महिलाओं द्वारा खाया जाता है। जी हां, बागेश्वर की 7.7 फ़ीसदी महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। जबकि तंबाकू का सेवन सबसे अधिक अल्मोड़ा के पुरुषों द्वारा किया जाता है। शराब सेवन के मामले में बागेश्वर के पुरुष सबसे आगे हैं तो वहीं पौड़ी गढ़वाल की महिलाएं भी शराब के सेवन में सभी जिलों की महिलाओं से आगे हैं। सर्वे के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का चलन बढ़ गया है और शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं और पुरुष अधिक तंबाकू और शराब का सेवन करते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता