बिजरानी रेंज में हाथी ने उत्पात मचाते हुए ग्रामीण की चारदीवारी तोड़ी, कार भी हुई क्षतिग्रस्त

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं बिजरानी रेंज में हाथी ने उत्पात मचाते हुए एक ग्रामीण की चारदीवारी तोड़ दी. चारदीवारी की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं क्षेत्र में हाथी की धमक से लोगों में डर का माहौल है.
यह भी पढ़े 👉 पेट और कंधे में गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता अजय शर्मा घायल
गौर हो कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में हाथी ने उत्पात मचाते हुए चारदीवारी तोड़ दी. जिससे एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रेंज अधिकारी बिंदर पाल ने बताया कि बीती शाम बिजरानी रेंज के चोर पानी बीट में हाथी ने तपनपाल के घर की चारदीवारी तोड़ दी. दीवार के नीचे उसकी कार खड़ी थी, जिससे उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई.
उन्होंने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ वह भी घटनास्थल पर पहुंचे. टीम ने मौके पर मौजूद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा बिंदर पाल ने बताया कि हाथी जंगल की ओर चला गया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति को काफी नुकसान हुआ है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

