विवाह समारोह के दौरान डीजे फ्लोर पर फायरिंग के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में कोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि उत्पल दीक्षित को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
In the case of death of a young man due to firing on the DJ floor during a wedding ceremony, the court sentenced former BJP MLA's representative Utpal Dixit to life imprisonment.
राजू अनेजा, रुद्रपुर। विगत 8 साल पूर्व एक विवाह समारोह के दौरान डीजे फ्लोर पर फायरिंग के दौरान हुई युवक की मौत के मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने भाजपा नेता और किच्छा से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रतिनिधि उत्पल दीक्षित को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जमाने की सजा सुनाई है। रामपुर कोर्ट के इस फैसले के बाद उत्पल दीक्षित को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं फैसले के बाद परिजनों में जबरदस्त बेचैनी दिखाई दे रही है तो वही दूसरे पक्ष ने न्यायालय के इस फैसले को सत्य की जीत बताया हैआपको बताते चले कि करीब 8 साल पूर्व उत्तर प्रदेश सीमा में स्थित आर्क होटल में एक विवाह समारोह के दौरान डीजे फ्लोर पर उत्पल दीक्षित की पिस्टल से चली गोली में एक युवक की जान चली गई थी। इस मामले में कई बार समझौते की कोशिश हुई, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए। रामपुर कोर्ट में यह मामला चलता रहा और आज फैसला सुना दिया गया। उत्पल दीक्षित रुद्रपुर की मलिक कॉलोनी के रहने वाले हैं।

