दिल्ली में शराब की दुकान के आगे खड़ी गाड़ी का दरवाजा खुला देख दो युवकों का गाड़ी पर फिसला दिल, चोरी की गाड़ी को अल्मोड़ा बेचने जा ही रहे थे कि लाल कुआं पुलिस ने मिशन को ऐसे कर दिया फेल, पूरी खबर पढ़ें
Seeing the open door of the car parked in front of the liquor shop in Delhi, two youths lost their heart, they were going to sell the stolen car to Almora, that the Lal Kuan police failed the mission, read the full news
राजू अनेजा,लाल कुआं । क्षेत्र में नशा एवं अपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाते हुए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान लाल कुआं पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से चुरा कर लाई जा रही एक इको कार्गों वैन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।इनमें से एक उत्तम नगर नई दिल्ली का रहने वाला है जबकि दूसरा अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि लगभग साढ़े चार बजे एसआई सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सुभाष नगर बैरियर के पास मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की पड़ताल कर रही थी। इस बीच पुलिस को किच्छा की ओर से एक सफेद रंग की इको कार्गो वैन डीएल 1एलआर— 8761 आती दिखाई दी।
पुलिस टीम ने कार को हाथ देकर रुकने के संकेत दिए। कार बैरियर पर रूकी भी लेकिन इससे पहले कि पुलिस कार चालक से बात करती चालक की बगल की सीट पर बैठा व्यक्ति दरवाजा खोलकर भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने कुछ कदम की दौड़ लगा कर उसे दबोच लिया। चालक को कार से नीचे उतार कर पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम नरेश चौहान बताया। 21वर्षीय नरेश के अनुसार वह कुछ समय से नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के जैन कालोनी पार्ट 3 में रह रहा है। जबकि उसका मूल निवास उत्तराखंड के टिहरी जिले के थत्यूड़ क्षेत्र धनोल्टी है। जबकि गाड़ी से उतर कर भागने वाले युवक ने अपना नाम हेमंत बिष्ट बताया। 26 वर्षीय हेमंत अल्मोड़ा के सामेश्वर के चनौदा गांव का रहने वाला है।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं। हेंमत ने बताया कि 16 या 17 फरवरी की रात को वे दोनों नश करने के बाद मटियाला द्वारिका नियर सेक्टर 03 के पास से जा रहे थे। इस बीच उन्हें शराब की दुकान के पास एक सफेद रंग की ईको कारगो वैन सड़क के किनारे पर खड़ी दिखी। जिसकी डिग्गी व ड्राइवर साइड का दरवाजा खुला है। और चाबी गाड़ी में ही लगी थी। उन्होंने गाडी स्टार्ट करके देखी तो वह स्टार्ट भी हो गई। इसके बद उनके दिमाग में गाड़ी को उड़ा लेने का आइडिया आया। वे गाड़ी को लेकर गए और द्वारिका सेक्टर- 04 में रात करीब 11 बजे सर्विस रोड के किनारे अंधेरे में गाड़ी को खडी करके अपने घरचले गए। अगले दिन वे फिर वहां पहुंचे तो गाड़ी वहीं मिली। इस पर उन्होंने गाड़ी को दूसरी जगह छिप दिया। कुछ दिनों तक इसी तरह वे कार को यहां से वहां छिपाते रहे।
हेमंत के अनुसार आज वे मौका देखकर उसे बेचने के लिए अल्मोड़ा ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर उसे लगा कि पुलिस जानती है कि गाड़ी चोरी की है इसलिए वह पुलिस को देखकर भागने लगा। कार में मिले कागजातों के अनुसार यह कार दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र डी वेस्ट के ग्राउंड फ्लोर केएच 99/24 में रहने वाले बबलू प्रसाद की पत्नी सीमा देवी के नाम है। गाड़ी पिंकी चौधरी कालोनी, नोर्थ दिल्ली- 110084 के नाम पंजीकृत है। कार मारुति सुजुकी का वर्ष 2012 माडल है। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी मालिकिन से संपर्क साधने का प्रयास शुरू कर दिया है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस टीम में एसआई सोमेंद्र सिंह के अलावा कांंस्टेबल प्रदीप पिल्खवाल, व कांस्टेबल चीताकर्मी सुरेश प्रसाद व आनंदपुरी शामिल हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

