दिनेशपुर में खेत में सिंचाई करने गए मामा-भांजे की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें -

दिनेशपुर: उधमसिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र स्थित चंडीपुर खेत में पानी लगाने के दौरान करंट फैलने से मामा-भांजे की मौत हो गई. मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक दिनेशपुर के चंडीपुर निवासी 55 वर्षीय राजबिहारी राय ने गांव के एक व्यक्ति का खेत बटाई (किराया पर) में लिया हुआ है. राजबिहारी खेत में बेमौसमी धान की खेती करता है. शनिवार की शाम को राजबिहारी और पड़ोस में रहने वाला भांजा 50 वर्षीय मनदीप मंडल खेत में पानी लगाने के लिए गए हुए थे. जब वह देर रात को घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की. परिजनों ने दोनों के मोबाइल पर कई बार कॉल की. लेकिन दोनों से ही संपर्क नहीं पाया.

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप

रविवार सुबह परिजनों और गांववासियों ने फिर से तलाश शुरू की तो दोनों अचेत अवस्था में खेत में मिले. जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

एसओ दिनेशपुर नंदन सिंह रावत ने बताया कि सुबह करंट लगने से दो लोगों की मौत की सूचना मिली थी. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. करंट कैसे लगा, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना स्थल की जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Ad