हल्द्वानी में एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती भी हो गई. अब युवक शादी करने से इनकार कर रहा है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

दरअसल, बेतालघाट क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने हल्द्वानी निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. किशोरी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि साल 2019 में अभिषेक आर्य ने बहला फुसलाकर उसे हल्द्वानी बुलाया. जहां शादी का झांसा दिया, फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अभिषेक उसके साथ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था. एक बार वो गर्भवती भी हो चुकी है, लेकिन अब अभिषेक उससे शादी करने के बजाय दूसरे से शादी करने जा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जाएगा जेलः हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad