हल्द्वानी बस अड्डे में पीकर बहके शराबी, बोले आज तो अपने गांव लेकर ही जाएंगे बस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी | तीन नशेड़ियों ने सोमवार दोपहर बस अड्डे में जमकर हंगामा काटा। वो अड़ गए कि आज तो अपने गांव की बस अपने साथ लेकर जाएंगे। तीनों नशेड़ी संचालन कक्ष में घुस गए और अधिकारियों से भिड़ गए। समझा-बुझा कर उन्हें कमरे में कैद दिया गया और फिर कोतवाली पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे शराब के नशे में तीन शराबी हल्द्वानी बस अड्डे पहुंच गए। इसमें दो युवा और एक अधेड़ उम्र का था। तीनों सीधा संचालन कक्ष पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों से उलझ गए। तीनों युवक भीमताल स्थित बबियाड़ के पास स्थित दुदुली गांव के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी

इस रूट पर कुछ समय पहले रोडवेज ने बस सेवा शुरू की थी, लेकिन सड़क छोटी और खस्ताहाल होने की वजह से बस सेवा को बंद कर दिया गया। तीनों युवक शराब पीने के बाद इस रूट पर दोबारा बस सेवा शुरू करने की मांग करने लगे और जब बात नहीं बनी तो बस को अपने साथ दुदुली ले जाने पर अड़ गए। बस अड्डे के कर्मचारियों ने समझा-बुझा कर उन्हें एक कमरे में बैठाया और फिर बाहर से कुंडा लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर पहुंची तो नशा काफूर हो गया। बाद में उन्होंने लिखित में माफी मांगी। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि तीनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश