हल्द्वानी मे अजब प्रेम की गजब कहानी: 3 बच्चों की मां को 2 बच्चों के पिता से हुआ प्यार…दोनों ने खाया जहर

खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा निवासी एक महिला और उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के पति ने बनभूलपुरा थाने में प्रेमी और उसकी पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा स्थित साबित्री कॉलोनी निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि वह अंकित गुप्ता के मकान में चार महीने से किराए पर रह रहे हैं। उनकी पत्नी लता का क्षेत्र के ही रहने वाले वसीम से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को वसीम की पत्नी फिरदौस अपनी एक महिला साथी के साथ उसके घर पहुंची और लता को जबरन अपने साथ वसीम के घर ले गईं। शाम को उन्हें सूचना मिली कि वसीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे देखने जब वह एसटीएच पहुंचा तो उसी वार्ड में लता को भी भर्ती देखा। पता चला कि लता ने भी जहरीला पदार्थ खाया था।

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन

कुछ देर बाद इलाज के दौरान लता की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, राजेश ने वसीम और फिरदौस पर लता से मारपीट, प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ खाने को उकसाने का आरोप लगाया है। लता और राजेश के तीन बच्चे हैं। बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर