हल्द्वानी में सर्दी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री पहुँचा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी में ठंड ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिम से आ रही हवाओं की वजह से ठंड की स्थिति लगातार बनी हुई है।

मंगलवार को हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री था जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री दर्ज किया गया। मैदान इलाके में पहाड़ से ज्यादा ठंड पड़ रही है। मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री था। हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में पड़ रही ठंड ने पिछले सात का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

साल 2017 में 12 जनवरी को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री था। साल 2021 में एक जनवरी को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान एक डिग्री था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिम से आ रही हवाओं की वजह से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बारिश नहीं होने की वजह से सूखी ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

इधर, मंगलवार को हल्द्वानी में दिन के समय ठंड से थोड़ी राहत रही। दिन में निकली धूप से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि शाम होने के साथ ही कोहरा छाने लगा और ठंड फिर से बढ़ गई।

पिछले आठ सालों में न्यूनतम तापमान
18.1.2023              2
02.1.2022             3.5
01.1.2021            1.0
01.1.2020            2.4
04.1.2019            1.5
13.1.2018            1.4
12.1.2017         (-)0.8

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा
Ad Ad Ad Ad