भारत में 22 पाकिस्तानी महिलाएं, 17 साल में पैदा किए 95 बच्चे, मामला जान उड़े सबके होश!

खबर शेयर करें -

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अल्पकालीन वीजा पर आए लोगों को तो वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। लेकिन दीर्घकालीन वीजा पर रह रहे लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

मुरादाबाद में कई दशकों से 22 पाकिस्तानी महिलाएं और दो पुरुष रह रहे हैं। इनके बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है।

पुलिस जांच के मुताबिक सभी पाकिस्तानी महिलाएं यहां आकर शादी कर चुकी हैं। इनके बच्चों के भी बच्चे हैं। सभी 22 महिलाओं के 95 बच्चे हैं। एक महिला के सबसे ज्यादा नौ बच्चे हैं। इनमें से कई बच्चे शादीशुदा भी हैं। इनके भी बच्चे हैं। इन सभी के परिवार में 500 से ज्यादा सदस्य हैं।

कई पाकिस्तान में रह रहे अपने रिश्तेदारों के संपर्क में रहे हैं। पुलिस इनके बारे में जानकारी जुटा रही है। पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद खुफिया विभाग और पुलिस यहां बाहर से आकर रहने वाले लोगों पर नजर रख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति अध्यक्ष लोकप्रिय शिवम द्विवेदी ने भगवान नरसिंह जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने की उठाई मांग

बिना नागरिकता के बन गए पहचान पत्र

पुलिस जांच के मुताबिक सभी पाकिस्तानी महिलाएं यहां आकर शादी कर चुकी हैं। 22 पाकिस्तानी महिलाओं के अलावा 2 रेफर केस भी हैं। पुलिस कुल 24 लोगों पर नजर रख रही है।

पाकिस्तान से मुरादाबाद आकर शादी करने वाली सभी 22 महिलाओं के आधार कार्ड बन चुके हैं। वे सरकार से राशन भी ले रही हैं। हालांकि अब भी वे लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं और उन्हें अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  सात फेरों से पहले दूल्हा बोला- मुझे पेशाब करने जाना है; नहीं लौटा तो शादी हुई कैंसिल, फिर अगले दिन...

पुलिस के अनुसार 22 लोग और 2 रेफर लोग भी शामिल

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई व्यक्ति मुरादाबाद में रह रहा हो और जिसका लॉन्ग टर्म वीजा खत्म हो गया हो। लेकिन अभी तक ऐसा कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है।

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हमारे पास लॉन्ग टर्म वीजा पर आए 22 लोग और 2 रेफर केस हैं, कुल 24 लोग हैं। हम अपने नियमानुसार कार्रवाई कर रहे हैं। सभी पर नजर रख रहे हैं।

लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रही है ये महिलाएं

पाकिस्तान से आए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाहर से आने वाले लोगों की खुफिया टीम जरूर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पाकिस्तानी महिलाओं के 95 बच्चे इस समय क्या कर रहे हैं। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि उनके रिश्तेदार पाकिस्तान में कहां हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'हमने भारत के ड्रोन हमले को इसलिए नहीं रोका क्योंकि...', पाक सेना की नाकामी पर रक्षा मंत्री ने किया ऐसा दावा, हो रही जग हंसाई

हालांकि, जिले में पाकिस्तान से आए 24 लोग हैं। इनमें दो पुरुष हैं। 22 लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं, जबकि दो महिलाएं शॉर्ट टर्म वीजा पर हैं। इन दोनों महिलाओं ने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन किया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad