कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने काशीपुर वासियों को दी रंगों के महापर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नई संभावनाएं लेकर आए।
अनुपम शर्मा ने कामना की कि यह होली हर परिवार के जीवन में तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग भरे। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और ऐसे त्योहार हमें एक-दूसरे के और करीब लाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने सभी से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार