बड़ी खबर, काशीपुर में विजिलेंस की टीम ने जे ई को रंगे हाथों ₹10000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

Big news, Vigilance team in Kashipur arrested JE red handed while taking bribe of ₹ 10000

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर में विजिलेंस की टीम ने खंड विकास कार्यालय काशीपुर में तैनात अवर अभियंता को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी जे ई ने मनरेगा के अंतर्गत कराये गये कामों की एम बी बनाने के एवज में 10000 रुपये की मांग की थी ।इस पर शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाईन न0 1064 पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।
 शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मनरेगा के 6-7 कार्य किये है। इन कार्यों के पैसें आंवटित करने की (एम0बी) बनाने के एवज में काशीपुर ब्लॉक के जे0ई0 फईम अहमद सैफी, द्वारा 10,000 /- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा मामले में गोपनीय जांच की तो शिकायत सही पाई गई और एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।
ट्रैप टीम द्वारा ने आज काशीपुर ब्लॉक में पहुंचकर जे0ई0 फईम अहमद सैफी, पुत्र रईश अहमद निवासी बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर को शिकायतकर्ता से 10.000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों ब्लाँक कार्यालय काशीपुर में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जे ई से पूछताछ जारी है।
मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: रिश्तों में सेंध! नातिनी ने प्रेमी संग मिलकर चुराए दादी के गहने, जेवर बेचकर खरीदी ऑल्टो कार; पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 'कटर' गैंग की शातिर महिला गिरफ्तार; ऑटो में सटकर बैठती और बच्चा काटता पैर, फिर ऐसे उड़ता था मंगलसूत्र