खटीमा: पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, 60% झुलसा; हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

खटीमा, उधम सिंह नगर: खटीमा तहसील परिसर में मंगलवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ पारिवारिक जमीनी विवाद से परेशान एक व्यक्ति ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस ने व्यक्ति को तत्काल खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, व्यक्ति लगभग 60 फीसदी जल चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

मंगलवार शाम करीब 6 बजे खटीमा तहसील परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दियूरी निवासी नारायण सिंह (खुद पर आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान) ने अचानक यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के दौरान मौजूद स्टांप वेंडर राशिद अंसारी और अजीम सहित अन्य लोगों ने तुरंत कंबल डालकर और मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही खटीमा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और आग से बुरी तरह झुलसे घायल नारायण सिंह को 108 एंबुलेंस से तत्काल नागरिक अस्पताल खटीमा पहुँचाया। तहसील परिसर में इस घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं और हल्दूचौड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची SDM, ओवररेटिंग पर पकड़ी चोरी

सरकारी अस्पताल में चिकित्सक डॉ. मनी पुनियानी ने प्राथमिक उपचार कर घायल व्यक्ति को इलाज हेतु हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार, नारायण सिंह अपने पिता की खरीदी 46 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर तहसील पहुँचे थे। हालांकि, किस कारणवश उन्होंने आवेश में आकर खुद पर आग लगाकर इतना आत्मघाती कदम उठाया, इस विषय की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad