शहर में रोज-रोज लगने वाले जाम और जलभराव की समस्या का समाधान करने पर भाजपा नेता दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी और केंद्र सरकार का जताया आभार

BJP leader Deepak Bali expressed gratitude to the Chief Minister Dhami and the central government for solving the problem of daily jam and waterlogging in the city.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर । शहर में रोज-रोज लगने वाले जाम एवं जलभराव जैसी बड़ी समस्या का समाधान करने पर भाजपा नेता दीपक बाली ने प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक स्वीकृति देकर काशीपुर की जनता के लिए बहुत बड़ा उपकार किया है जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रो धामी और केंद्र सरकार बहुत-बहुत धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि गूल के अंडर पास होने से शहर की जनता को न सिर्फ जलभराव से मुक्ति मिलेगी बल्कि बनने वाली सड़क से शहर के लिए एक अच्छा मिनी बाइपास भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गियर वाली बाइक के लाइसेंस से अब नहीं चला सकेंगे स्कूटी, अलग से कराना होगा उल्लेख; जन विश्वास अधिनियम के तहत मोटर यान नियमों में बड़े बदलाव

मीडिया को जारी बयान में श्री बाली ने कहा है कि वह पिछले काफी समय से इस काम में लगे हुए थे और जब भी मुख्यमंत्री से मुलाकात होती थी तब तब जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाकर गूल को अंडर पास कर सड़क बनाने की मांग करते रहे हैं । शहर की जनता और व्यापारियों को हर वर्ष वर्षा काल में होने वाली भारी परेशानियों और व्यापारियों को होने वाले करोड़ों रुपए के नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बार-बार आश्वासन दिया कि शीघ्र ही केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से काशीपुर की इस सबसे बड़ी समस्या का समाधान किया जाएगा ।इस संबंध में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से भी वार्ता कर समस्या का समाधान करने का पुरजोर आश्वासन दिया था। अब मुख्यमंत्री के प्रयासों के चलते केंद्र सरकार ने गूल को अंडरपास कर उसके ऊपर मिनी बाइपास रोड बनाने की जो स्वीकृति देकर धन उपलब्ध कराने की स्वीकृति दे दी है वह काशीपुर के लिए एक वरदान स्वरुप है और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र सरकार बधाई के पात्र हैं। काशीपुर की जनता इसके लिए मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करती है। श्री बाली ने कहा है कि इस समस्या के समाधान में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा तथा नगर निगम और उसकी मेयर श्रीमती उषा चौधरी भी लगातार प्रयासों में रही हैं जिसके लिए यह दोनों भी साधुवाद के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने 6 दरोगाओं समेत 7 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा में प्रमुख समाजसेवी अनिल माटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी