राजधानी में दस्तावेज पर दस्तक करने की एवज में रिश्वत लेते पटवारी की वीडियो हुई वायरल, एसडीएम ने सारे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच की शुरू

Video of Patwari taking bribe for knocking on documents in the capital went viral

खबर शेयर करें -
Close-up Of Two Businesspeople Shaking Hand And Taking Bribe Under Wooden Table On Grey Background

राजू अनेजा,देहरादून । जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  मुहिम चलकर भ्रष्टाचारियों चुन चुन कर सलाखों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं वहीं राजधानी देहरादून में दस्तावेज पर हस्ताक्षर की एवज में एक पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले से लिखित शिकायत भी मांगी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शुरू होने जा रहे पाताल भुवनेश्वर गुफा के कपाट; नवरात्र के पहले दिन उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, दो माह बाद मिला प्रवेश

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पटवारी के पास दस्तावेज पर साइन करवाने के लिए जाता है। व्यक्ति कह रहा है कि मेरे पेपर पर साइन हस्ताक्षर कर दीजिए। जिस पर पटवारी कहता है कि मोहर लगाना मेरा काम है पर खर्चा पानी लगेगा।

व्यक्ति पटवारी को 500 रुपए देता है। लेकिन पटवारी कहता है कि दो हरी पत्ती लगेगी। जिस पर व्यक्ति कह रहा है कि वो बड़ी मुश्कि से जुगाड़ करके ये पैसे लाया और अब उसके पास घर जाने के किराए के लिए भी पैसे नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी और बागेश्वर में लगे भूकंप के तेज झटके; 4.2 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

हाथ में नजर आ रहा है 500 का नोट
500 रूपए और ना होने पर व्यक्ति बोलता है कि मोहर लगाने के बाद भी कुछ मिलता है या नहीं मिलता है। तब पटवारी कहता कि भरोसा नहीं है तो रहने दो, मैं बता रहा हूं कि मिलता है या नहीं मिलता है। इसके साथ ही पटवारी कहता है कि इससे कम में काम नहीं होगा 500 रूपए और देने होंगे। इस दौरान वीडियो में पटवारी के हाथ में 500 का नोट साफ देखा जा सकता है।