पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में फर्जी तरीके से लाखों रुपए निकालने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने आगरा से किया गिरफ्तार

Police arrested the mastermind who fraudulently withdrew lakhs of rupees in Punjab National Bank's ATM from Agra

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी । पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से फर्जी तरीके से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले शातिर मास्टर माइंड को आगरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । आरोपी युवक यूपी का रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक शाखा प्रबंधक प्रतिभा जोशी ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मुखानी स्थित शाखा से लगे एटीएम से कुछ खाता धारको द्वारा 14 जनवरी 2023 एवं 21 जनवरी 2023 को कई बार ट्रांजैक्शन के माध्यम से गलत तरीके से कुल 117500 रुपए नगदी का आहरण किया गया है। जिसकी गहनता से जांच की जाए। जिस संबंध में थाना मुखानी में धोखाधड़ी की धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत अज्ञात संदिग्धों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना महिला उप निरीक्षक प्रीति के सुपुर्द की गई। धोखाधड़ी की घटना के अनावरण हेतु रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त घटना की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक प्रीति के साथ एसओजी व पुलिस टीम ने घटना से संबंधित तथ्यों की गहनता के साथ जांच की तथा ट्रांजैक्शन एटीएम के सभी सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया। जिसमें नामजद व्यक्तियों द्वारा ट्रांजैक्शन के दौरान संदिग्ध गतिविधियां करते पाया गया। पुलिस कार्यवाही के दौरान संपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर सभी संदिग्ध खाताधारको से गहनता के साथ पूछताछ की गई और घटनाक्रम के मास्टरमाइंड अभियुक्त फरमान पुत्र इरशाद निवासी नगला थाना ताजगंज जिला आगरा उत्तर-प्रदेश को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके अन्य साथियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान फरमान ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एटीएम कार्ड से पैसे निकालने के लिए एटीएम मशीन में जाता है और एटीएम मशीन में पैसे निकालने के लिए प्रोसेस करता है। जैसे ही एटीएम मशीन से पैसे बाहर आते हैं तो वह खींच कर उन्हें निकाल लेता है और फिर एटीएम मशीन की पावर आॅफ कर देता है। जिससे प्रोसेस मशीन में पूर्ण तरीके से नहीं हो पाती है। इसके पश्चात वह व उसके अन्य साथी संबंधित बैंक में शिकायत दर्ज कराते हैं। कि हमारे खाते से पैसे तो कट गए लेकिन हमें पैसे मिले नहीं और पुनः बैंक से पैसे प्राप्त कर लेते हैं। इस प्रकार वह बैंक से धोखाधड़ी करके पैसे प्राप्त कर लेते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रीति चैकी प्रभारी आरटीओ रोड मुखानी, राजवीर सिंह प्रभारी एसओजी, आरक्षी त्रिलोक सिंह, रविंद्र खाती सम्मिलित रहे। एसएसपी द्वारा उपरोक्त नए तरीके के एटीएम ट्रांजेक्शन धोखाधड़ी प्रकरण के सफल अनावरण में शामिल पुलिस टीम को 2500 हजार रुपए के आधिकारिक पुरस्कार की घोषणा की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी पहल: सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा 'डायरेक्ट एडमिशन'; प्राविधिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स के बीच त्रिपक्षीय MoU