हल्दूचौड़ के व्यवसाई की गैर मौजूदगी में घर में घुस कर चोरों ने 30 लाख रुपए से अधिक के सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख रुपए नगदी पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें -

लालकुआं। पारिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली गए हल्दूचौड़ के प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसाई की गैर मौजूदगी में घर में घुस कर चोरों ने 30 लाख रुपए से भी अधिक के सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख रुपए नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद से सुनार बदहवास हालत में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के नया बाजार में वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले नितेश वर्मा गोपीपुरम में जय अरिहंत कॉलेज के समीप निवास करते हैं, गत रविवार को वह परिवार समेत दिल्ली में अपनी साली के घर में हो रहे आयोजन में शामिल होने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

आज मंगलवार की दोपहर बाद जैसे ही वह घर लौटे तो मुख्य द्वार खोलने के बाद अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था, दो दिन के बीच चोरों ने घर में रखे लगभग तीन सौ ग्राम सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख रुपए नगद चोरी कर लिए, चोरों ने घर का सारा सामान इधर-उधर फेंक कर तहस-नहस कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली नंबर की कार सवार युवकों का हुड़दंग: शराब के नशे में महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस ने कार सीज कर भेजा जेल

नितेश की पत्नी अभी दिल्ली में ही है, इसलिए चोरी गए सामान का ठीक प्रकार आकलन करना मुश्किल हो रहा है। नितेश के अनुसार साढ़े चार लाख रुपए नगद और दुकान का तीन सौ ग्राम सोना उन्होंने घर की अलमारी में रखा था जो कि चोरी चला गया है।

घटना की सूचना के बाद मौके में पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फ़र्त्याल ने घटना की छानबीन एवं सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के कटाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन: उपजिलाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन, स्थायी तटबंध और मुआवजे की मांग

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है, जल्द ही मामले में अभियोग पंजीकृत कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad