लालकुआं : जंगल में लकड़ी बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को कराया अस्पताल में भर्ती

A bear attacked a villager who went to collect wood in the forest, a seriously injured villager was admitted to the hospital

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लाल कुआं। जंगल में लकड़ी बीनने गए ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर दिया काफी जद्दोजहद के बाद ग्रामीण ने भालू से अपने आप को छुड़ाया परंतु इस दौरान ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया जिसको परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है मामला तराई पूर्वी वन प्रभाग डोली रेंज के अंतर्गत क्षेत्र का है।

 तराई पूर्वी वन प्रभाग के ड़ॉली रेंज अंतर्गत के अंतर्गत बौडखत्ता जमनिया बीट में लकड़ी बीनने जंगल में पहुंचे ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया जिसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।भालू के हमले से जेलकैम्प शक्तिफार्म निवासी 36 वर्षीय प्रजीत मंडल पुत्र गौर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल ग्रामीण का सितारगंज के अस्पताल में उपचार चल रहा है।जेलकैंप निवासी प्रजीत मंडल गत शाम जंगल लकड़ी बीनने गया हुआ था कि इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता और चाचा को पीटा; सिर में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज

 

उक्त जानकारी देते हुए एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि भालू द्वारा शाम लगभग 4 बजे बौड़खत्ता अनुभाग में प्रजीत मन्डल पुत्र गौर मन्डल निवासी- जैल कैम्प नं० 2 शक्तिफार्म तहसील सितारगंज को भालू द्वारा घायल किया गया हैं, बौड़खत्ता अनुभाग के अनुभाग अधिकारी संदीप सूठां एंव स्टाफ द्वारा घायल को स्वास्थ्य केंद्र गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल सितारगंज मैं जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा: हादसे में 28 वर्षीय जाकिर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित 'एक्सप्रेस': 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें