अंतराष्टीय स्तर पर गूंजेगी हल्दुचौड़ के चोपड़ा दंपति की ध्रुपद जुगलबंदी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग एवं उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी के द्वारा आयोजित विश्व संगीत समागम “तानसेन समारोह” में इस बार उत्तराखंड से सुप्रसिद्ध ध्रुपद युगल दंपति हल्दूचौड़ के दीना गांव निवासी आस्था चोपड़ा एवं प्रदीप चोपड़ा की ध्रुपद जुगलबंदी आकृषण का केंद्र रहेगी।

आस्था व प्रदीप को 22 दिसंबर शुक्रवार को मध्यप्रदेश के भरतगढ़ दतिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह की प्रथम सभा गमक में ध्रुपद जुगलबंदी की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। जबकि उनके साथ पखावज पर उनके छोटे भाई हृदेश चोपड़ा संगत देंगे । जबकि दतिया मध्यप्रदेश के हितेश मिश्रा हितेश मिश्रा तबले में, पूणे के शांतनु धनंजय गोखले संतूर, स्निति मिश्रा गायन की प्रस्तुति देंगे, इसकेे अलावा निशांत शर्मा व अजीत कुमार पाठक तबला, अब्दुल मजीद खां सारंगी व नवनीत कौशल हारमोनियम में संगत देंगे। यह समारोह मध्य प्रदेश शासन का संगीत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित आयोजन है, इस वर्ष तानसेन समारोह का 99 वे वर्ष है, यह समारोह मध्य प्रदेश शासन द्वारा सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायक संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश के प्रतिष्ठित कला साधकों को आमंत्रित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि हल्दूचौड़ निवासी आस्था चोपड़ा एवं प्रदीप चोपड़ा ध्रुपद के बेहतरीन कलाकार है। आस्टेलिया, अ्रजेंटीना समेत तमाम देश के कला प्रेमी हल्दूचौड़ आकर उनसे ध्रुपद का प्रशिक्षण ले चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी