काशीपुर : विवाद में दो पक्षों की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग, दोनों पक्ष एक ही पार्टी से रखते हे ताल्लुक

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से बड़ी खबर सामने आई है. काशीपुर में 15 फरवरी शनिवार देर शाम को खड़कपुर देवीपुरा सत्यम पैलेस के पास दो पक्षों के विवाद हो गया. इस विवाद में दो पक्षों की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग की खबर भी सामने आई है. इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए है.

प्राथमिक दौर पर जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक दोनों पक्ष एक ही पार्टी से ताल्लुक रखते है. दोनों के बीच हाल ही हुए निकाय चुनाव को लेकर पहले बहस हुई. कुछ ही देर में ये बहस मारपीट में बदल गई. बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया, लेकिन बाद में फिर से दोनों ने मारपीट शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  क्या हरदा से डरकर बंद करवाया ओवरब्रिज? पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छोड़ा सियासी तीर - मेरी यात्रा से घबरा रही है सरकार?’

जानकारी के मुताबिक इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई करीब पांच लोग घायल हुए, जिन्हें परिजन तत्काल हॉस्पिटल लेकर गए. हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि इमरजेंसी में दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ पड़े थे. इसीलिए हॉस्पिटल स्टाफ में मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया. इसके बाद ही डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया.

यह भी पढ़ें 👉  सरकार के विरोध में हरदा की यात्रा, लेकिन संगठन की दूरी ने उठाए सवाल ! अब 2027 से पहले कांग्रेस के सामने संगठन को साथ रखने की चुनौती

डॉक्टर ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचे सभी लोगों को काफी चोट आई है. इसलिए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. 15 साल के बच्चे को ज्यादा चोट आई है. वहीं घायलों ने खुद को गोली लगने की बात कही है. हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में अब तक कोई बयान नहीं आया है. न ही अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर दी थी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते समपार संख्या 50 स्पेशल ( गोला रोड फाटक ) रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad