दिलशाद बुआ की याद में किन्नर समुदाय द्वारा आयोजित विशाल सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, 20 फरवरी को काशीपुर में निकालें जाने वाली भव्य कलश यात्रा में हिस्सा लेने के लिए देशभर से पहुंच रहे हैं किन्नर

Eunuchs are arriving from all over the country to take part in the grand Kalash Yatra to be taken out in Kashipur on February 20.

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। आगामी 20 फरवरी को काशीपुर में दिलशाद बुआ की याद में होने वाली विशाल सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर है  देशभर से हजारों की तादाद में काशीपुर पहुंचने वाले किन्नर  समुदाय द्वारा काशीपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
काशीपुर किन्नर समाज की प्रमुख परवीन बुआ नें उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उनकी गुरु दिलशाद बुआ की याद में आयोजित इस सममेलन में हिस्सा लेने के लिए पूरे देश भर के किन्नर पहुँचने शुरू हो गये है उन्होंने बताया कि 20 फरवरी किन्नर समुदाय द्वारा काशीपुर में बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसके बाद किन्नर समुदाय द्वारा मां मनसा देवी मंदिर में पहुँचकर विशाल घण्टा चढ़ाया जाएगा इसके साथ ही ननकाना साहिब गुरुद्वारे में पहुँचकर दान पुण्य करेंगे और झंडू शाह बाबा की मजार पर  चादर चढ़ाकर
उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के लिये दुआ की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान लगभग दो हजार से तीन हजार किन्नर पहुँचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन ¨हिन्दू-मुस्लिम एकता, भाईचारा, सुख-समृद्धि और  खुशहाली का प्रतीक है। लोगों की समृद्धि और खुशहाली के लिए दुआएं की जाएंगी।यह कार्यक्रम मंगलवार से 21 फरवरी तक जसपुर रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित किन्नर समुदाय के द्वारा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद