लाल कुआं ,भतीजे के नामकरण समारोह में पत्नी ने अपने पति को समलैंगिक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

Lal Kuan, wife caught her husband in objectionable position with homosexual in nephew's naming ceremony

खबर शेयर करें -
“राजू अनेजा,लाल कुआं। अपने देवर के बच्चे के नामकरण समारोह के दौरान अपने पति को एक समलैंगिक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने और सास ससुर द्वारा  दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है
कोतवाली में दी गई तहरीर में हल्दूचौड़ के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका विवाह 29 जनवरी 2019को हल्दूचौड़ निवासी एक युवक के साथ हुआ था।
तब से उसकी सास व ससुर उसे दहेज के लिए ताना मारते रहते हैं। उसके पति की की भी उसमें कोई रुचि नहीं है, उसने सास ससुर से पति की शिकायत की तो उन्हों उसे डरा धमका कर चुप कर दिया।
अब उसके लिए घर के उपर ही एक कमरा बना कर उसे परिवार से अलग कर दिया गया है। उसका कहना है कि उसे संदेह था कि उसके पति का अपने नैनीताल निवासी एक दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध होने की वजह से उनका दांपत्य जीवन प्रभावित हो रहा है।
ससुराल पक्ष के लोगों को जब भी वह अपने परेशानी बताती है तो उसे पुलिस में अच्छे संबंधों की धमकी दी जाती है।
कुछ समय पहले उसके देवर के बच्चे का नामकरण समारोह हल्दूचौड़ के एक बैक्विट हाॅल में रखा गया था, यहां उसने अपने पति को उसके मित्र के साथ आपत्तिजनक में पकड़ लिया।
इसके बाद उसका संदेह सच साबित हो गया। महिला का कहना है कि उसकी मानसिक स्थित तनाव की वजह से लगातार बिगड़ रही है, कई बार वह आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगी है। उसने पुलिस से मदद, न्याय व सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की पॉश कॉलोनी में सनसनी: शादी की पहली सालगिरह पूरी होते ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध