गोरापड़ाव स्थित स्टोन क्रशर में बने गड्ढे में कूदे वाहन स्वामी, लगाया अवैध खनन का आरोप
लालकुआं: गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने के 62वें दिन वाहन स्वामियों ने उत्तराखंड स्टोन क्रशर में प्रदर्शन किया, इस दौरान क्रशर में आरबीएम की रायल्टी में रेता उतरते देख प्रदर्शनकारियों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद वाहन स्वामी क्रशर के खुदे गड्ढों में कूद गए।
वाहन स्वामियों की सूचना पर मौके पर पहुंची खनन वन और राजस्व विभाग की टीम ने ई पोर्टल की जांच की बात करते हुए खरीद व बिक्री बंद कर दी, अधिकारियों ने वाहन स्वामियों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार आज क्रशर के गड्ढों की नपाई कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, जिसके बाद वाहन स्वामी गड्ढों से बाहर निकले।

इस मौके पर गौला खनन संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि गौला निकासी गेटों पर स्थापित धर्मकांटों में कैमरे लगने के साथ ही वन विभाग व निगम की टीम तैनात रहती है, इसके बावजूद रेता की रायल्टी पर आरबीएम आना मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। उन्होने वाहनों के साथ ही संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की है।
इस दौरान गौला खनन संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी, लालकुआं अध्यक्ष जीवन कबडवाल, भगवान धामी, जीवन बोरा, सावन पथनी, रमेश कांडपाल, नवीन जोशी, आनंद बल्लभ पाठक, सुभाष शर्मा, बसंत जोशी, रमेश चंद्र जोशी, इंदर सिंह नयाल, कमल बिष्ट सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

