उत्तराखंड के इस जिले में महिला का जंगल में आधा खाया शव मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के इस जिले में एक महिला का जंगल में अधखाया शव मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला का शव मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक की ग्राम सभा मोछण के तोक बेढहट छोटा में जंगल में महिला का अधखाया शव मिला।

महिला के गुलदार या बाघ के हमले में मरने की आशंका है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार या बाघ को नरभक्षी घोषित करने की मांग उठाई है। वन विभाग ने क्षेत्र में टीम भी तैनात कर दी है। मंगलवार सुबह बिगारी देवी (45) पत्नी स्वर्गीय सूरजीत सिंह जंगल में घास लेनी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्ली खां चौक पर पहली बार लहराया 135 फीट का तिरंगा, महापौर दीपक बाली ने रचा इतिहास

देर शाम तक भी घर नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। वन विभाग और राजस्व प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई। दोनों टीमों ने रात करीब साढ़े नौ बजे महिला का अधखाया शव जंगल से बरामद किया। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वनिल अनिरुद्ध ने जंगली जानवर के हमले में महिला की मौत की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश

उन्होंने कहा कि हमलावर जानवर गुलदार हो सकता है। यह कार्बेट से सटा इलाका है, इसलिए बाघ होने की भी आशंका है। जांच की जा रही है। डीएफओ ने बताया कि कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। महिला के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत

आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वहीं एतियातन नैनीडांडा ब्लॉक के प्रभावित क्षेत्र में स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डीपी काला ने बताया कि इस संबंध में तहसीलदार और खंड शिक्षाधिकारी धुमाकोट को निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad