इस ओयो होटल मे 1000 में रूम के साथ फ्री मिलती थी यह… ग्राहकों की लगी थी लाइन, पुलिस ने मारी रेड

खबर शेयर करें -

नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक ओयो होटल में छापेमार कार्रवाई कर 6 लड़कियों सहित कई लड़कों और होटल के मालिक व ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। जिस्मफरोशी का धंधा कर रही लड़कियों में से 4 लड़कियां नाबालिग भी निकली है।

नौकरी के नाम पर धंधा

दरअसल नोएडा के सेक्टर 63 के बहलोलपुर क्षेत्र में एक ओयो होटल संचालित हो रहा है। इस होटल में आनेवाले ग्रहाकों को 1 से 2 हजार रुपए में रूम दिया जाता है। रूम के साथ लड़की फ्री में मिलती है। यही कारण है कि यहां ग्राहकों की लाइन लगी रहती थी। कुछ तो वेटिंग में आते थे। ऐसे में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने अचानक रेड मार दी। इस ओयो होटल का नाम शीतल बताया जा रहा है। जिसमें बाहर से लाई गई लड़कियों को नौकरी का झांस देकर धंधा कराया जा रहा था। चूंकि लड़कियां इन लोगों के जाल में फंस जाती थी। इस कारण वे उनसे धंधा करवाते थे। पुलिस ने 7 लड़कियों को मौके से उठाया है।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए लड़कियों के साथ ही अजरूद्दीन, अख्तर, सुमित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, फैय्याज और मरगूम आलम को गिरफ्तार किया है। ओयो होटल मालिक सुरेंद्र यादव निवासी बहलोलपुर और लड़कियों के सप्लायर रुकसाना व बबलू मौके से भाग गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक दो घंटे के लेता था पूरा पैसा

पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो पता चला कि ओयो में एक से दो घंटे के एक से दो हजार रुपए लिये जाते थे। जैसे ग्राहक होता था वैसे पैसे लेते थे। होटल के रूम में से कंडोम, सेक्सवर्धक दवाईयां आदि भी मिले हैं।