उत्तराखंड में परिवार से बिछड़ी आंध्र प्रदेश की बुजुर्ग महिला, गूगल ट्रांसलेट की मदद से फिर मिली पाई अपने परिजनों से

खबर शेयर करें -

खराब मौसम के कारण केदारनाथ से लौटते समय अपने परिवार से बिछड़ी आंध्र प्रदेश की 68 वर्षीय महिला गूगल ट्रांसलेट की मदद से अपने परिजनों से मिल पाई।

एक अधिकारी ने बताया कि गौरीकुंड शटल पार्किंग में मंगलवार की रात स्थानीय पुलिस को महिला बेहोशी की हालत में मिली।

उन्होंने बताया कि तेलुगु भाषी बुजुर्ग महिला पुलिस कर्मियों के साथ हिंदी या अंग्रेजी में संवाद करने में असमर्थ थी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

उप-निरीक्षक रमेश चंद्र बेलवाल ने बताया, “जब हमने उससे बात करने की कोशिश की तो हमने महसूस किया कि वह हिंदी या अंग्रेजी में बात नहीं कर सकती थी। वह केवल तेलुगु बोल रही थी।”

उन्होंने बताया, “इशारों-इशारों में हमने उसे भरोसा दिलाया कि वह अपने परिवार से फिर से मिल जाएगी। हमने उसे कुछ जलपान की पेशकश की और जो कुछ भी वह हमें बताने की कोशिश कर रही थी, उसकी व्याख्या करने के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद ली।”

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक

बेलवाल ने बताया कि उन्होंने हमें जो नंबर बताया हमने उस पर बात की तो पता चला कि उनके रिश्तेदार सोनप्रयाग में थे और उसके बारे में चिंतित थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी

अधिकारी ने कहा कि एक वाहन की व्यवस्था की गई और महिला को उसके परिवार से मिलाने के लिए सोनप्रयाग ले जाया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad