उत्तराखंड में बारिश का कहर, सहायक तार टूटने के बाद राम झूला पुल पर दोपहिया वाहनों पर लगा बैन

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश के निकट स्थित रामझूला पुल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार पर गुरुवार को दोपहिया वाहनों का आवागमन अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया. बताया जा रहा है कि पुल के अबटमेंट (आधार) से आगे उफनाई गंगा नदी के बहाव के कारण हुए भू-कटाव की वजह से प्रशासन ने जनसुरक्षा में यह कदम उठाया.

सहायक तार टूटने के बाद राम झूला पुल पर दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

सुरक्षा कारणो के मद्देनजर लिया गया निर्णय

मुनि की रेती पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने मामले को लेकर बताया कि सुबह पहले पुल को सभी के आवागमन के लिए बंद किया गया था, लेकिन बाद में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किये जाने के बाद इसे केवल दोपहिया वाहनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि पुल पर दुपहिया वाहनों के गुजरने की अनुमति देना जोखिम भरा हो सकता था, इसलिए सुरक्षा कारणो के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

आपको बता दें कि उत्तराखंड में विभिन्न जगहों पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर हरिद्वार और ऋषिकेश, दोनों जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गया था. उन्होंने कहा कि गंगा के बढ़े जलस्तर से नदी के किनारों पर पुल के नीचे उसके आधार के आगे भूकटाव हो रहा है. लोक निर्माण विभाग के नरेंद्र नगर के अधिशासी अभियंता आशुतोष आर्या ने बताया कि 1985 में बने रामझूला पुल की लंबाई 220 मीटर व चौड़ाई दो मीटर है. यह गंगा नदी पर ब्रिटिश युग में बने लक्ष्मणझूला पुल के समानांतर स्थित है. यह केवल पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया है, लेकिन इस पर दोपहिया वाहन भी चलते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad