उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख, प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश के सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. जिससे तापमान में खासी गिरावट आ गई है. वहीं देहरादून मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ ही गरज और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. वहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य के नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. जबकि प्रदेश के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है. झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान 33°C के लगभग रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

प्रदेश के हिल स्टेशनों में बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. तमाम हिल स्टेशन सैलानियों के पैक हैं और सैलानी खुशनुमा मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. इसी के इतर बारिश स्थानीय लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. बारिश से कई नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं और संपर्क मार्गों पर पहाड़ी से मलबा-पत्थर गिर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल
Ad