आफत की बारिश ,नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ने से नदी किनारे बना दोमंजिला मकान देखते ही देखते धराशायी होकर नदी में समाया, देखे वीडियो

Due to the sudden rise in the water level of the river, a two-storey house built on the banks of the river collapsed on seeing it, see the video

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। पहाड़ों में हो रही लगातार मूसलाधार बरसात के चलते क्षेत्र की ढेला नदी जबरदस्त उफान पर है।  बीती रात नदी का जलस्तर एका एक बढ़ जाने से नदी के किनारे बना आलीशान मकान देखते ही देखते धराशाही होकर नदी में समा गया गनीमत रही कि रात डेढ़ बजे हुए हादसे के समय वहां कोई भी मौजूद न होने से किसी के हताहत होने की खबर नही आई है वही मकान के ढहने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने मौके कर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

बीती अर्द्ध रात्रि 1.30 बजे के आसपास नदी के भू कटाव के चलते डिजाइन सेंटर के पास बस्ती में एक दोमंजिला मकान भरभरा कर गिर गया और ढेला नदी में समा गया। मकान शालू नामक महिला का बताया जा रहा है।हालांकि नदी के उफान को देखते हुए ढेला पहले ही आस पास की बस्ती को खाली करा लिया था। पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने बताया कि नदी के रौद्र रूप के चलते यहां कुछ और मकान खतरे की जद में हैं। जिनमें दरार देखी जा रही है।उफान पर आई ढेला नदी लगातार किनारे पर कटाव करती जा रही है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति से शासन प्रशासन भी भली भांति अवगत हैं तथा समय समय पर यहां की हालत से अवगत कराते रहे हैं। उनका कहना है कि कटाव करने व अपनी दिशा बदलने से जहां कई खेत बह गये हैं वहीं नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड पर भी खतरा मंडराने लगा है। ढेला नदी के किनारों के कटाव होने से आस-पास के कई मकान नदी की जद में आ गए है। इधर अचानक मकान ढहने की खबर के बाद हरकत में आयी जिला प्रशासन की टीम ने खतरे को भापते हुए क्षेत्र के लोगों को जगह खाली करने तथा नदी के आसपास आवाजाही ना करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें