घाट-पिथौरागढ़ एनएच पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट, दीये यह सख्त आदेश

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: घाट-पिथौरागढ़ एनएच पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है. जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस मामले में एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दुर्घटना सम्भावित जगहों को चिन्हित कर सुरक्षा के इंतजाम करने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए है. डीएम ने रात के समय एनएच से आवाजाही पर पाबंदी लगाने के भी निर्देश दिए हैं, साथ ही ड्रंकन ड्राइव के चालान भी तेजी से काटे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

पिथौरागढ़ जिले की लाइफलाइन कहे जाने वाले एनएच-9 में आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. जिसमें लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है. एनएच में एक माह के भीतर हुए दो सड़क हादसों में 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 2 लोग घायल भी हुए हैं. लगातार बढ़ते हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गयी हैं.
यह भी पढ़े 👉 हरीश रावत ने डीडीहाट को जिला बनाने के पक्ष में दिया धरना, कांग्रेस को जिताने की अपील की
यातायात के नियमों का पालन करने के साथ ही रात के समय एनएच पर आवाजाही पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत एनएच-9 को ऑलवेदर रोड में तब्दील किया गया है. जिसके बाद से सड़क हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. इस सड़क पर कई लैंडस्लाइड और एक्सीडेंटल जोन बन गए हैं, जो आए दिन हादसों का सबब बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर