होली पर्व को देखते हुए आबकारी महकमा हुआ अलर्ट,आबकारी टीम ने अवैध कच्ची शराब की 6 भट्टियों को किया नष्ट

In view of the Holi festival, the Excise Department alerted, the team destroyed 6 furnaces of illegal raw liquor

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। होली पर्व को देखते हुए आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहा अभियान जारी है इसी क्रम में आबकारी टीम ने जंगल में चलाई जा रही छः शराब भट्टियों को तोड़ कर 8000 किलोग्राम लहन नष्ट किया। वही 120 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों को जप्त कर लिया।

आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेर्तत्व में आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर  छापामार अभियान चलाकर   बरखेड़ी और खाईखेड़ा क्षेत्र में चल रही छह शराब भट्टीयों एवं 8000 किलोग्राम  लहन को नष्ट कर दिया तथा मौके पर मौजूद शराब बनाने के उपकरण और ट्यूब में भरी 120 लीटर अवैध कच्ची शराब को जप्त कर लिया। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।
टीम में प्रमुख रूप से आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह सिंह आबकारी निरीक्षक परिवर्तन विभाग कुमाऊं मंडल साहिबा  इकबाल ,अशीष सिद्धकी, हरिओम राणा ,,महेश लोहनी, कृष्णा चंद्र, संजीव कुमार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉  गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी पहल: सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा 'डायरेक्ट एडमिशन'; प्राविधिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स के बीच त्रिपक्षीय MoU