रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर परिसर में लगी दुकानों में भीषण अग्निकांड, देखते ही देखते परिसर में लगी दुकाने अग्निकांड में जलकर हुई खाक

A massive fire broke out in the shops in the Garjiya temple complex in Ramnagar, the shops in the complex caught fire in no time.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,राममगर। रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर परिसर में लगी दुकानों में आग लगने से सब कुछ जलकर खाक हो गया।इधर सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है दुकान में रखे सिलेंडर में आग पकड़ने से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में ठंडक शुरू

 

कुमाऊं के सुप्रसिद्ध माँ गर्जिया देवी मंदिर में रोजाना की तरह भक्तों की आवाजाही लगी हुई थी कि अचानक मंदिर परिसर में लगी दुकान  में आग पकड़ ली और देखते-देखते दुकान में लगी आग में भीषण अग्निकांड का रूप ले लिया और कुछ ही पल में मंदिर परिसर में लगी प्रसाद की सभी दुकानें जलकर खाक हो गई।इस दौरान भक्तों में अफरा-तफरी मच गई है। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस के जवानों एवं अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर में भीषण सड़क हादसा: टाटा 709 और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल