IMA देहरादून में ग्रुप सी पदों पर भर्ती, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी में सरकारी नौकरी की बंपर भर्तियां निकली हैं। जी हां, आईएमए ने 188 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

IMA ने मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन होंगे तो सभी इच्छुक उम्मीदवार एकेडमी द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज तय समय में भेज कर आवेदन कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आईएमए ने किन पदों पर कितनी भर्तियां निकाली हैं।
यह भी पढ़े 👉 मिशन 2022 के लिए बीजेपी ने अपना चुनावी सर्वे किया पूरा, 30 मौजूदा विधायकों पर संकट
मल्टी टास्किंग स्टाफ के अंतर्गत कुक स्पेशल के 12 पद, कुक आईटी के 3 पद, एमटी ड्राइवर के 10 पद, बुकमेकर के 1 पद, एलडीसी के 3 पद, मसालची के 2 पद, वेटर के 11 पद, सफाईवाला के 26 पद, चौकीदार के 4 पद और ग्राउंड्स मैन के 46 पद सहित कुल 188 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
वेतन
बुकमेकर, कुक, ड्राइवर और एलडीसी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹19900 से लेकर ₹63200 प्रति माह वेतन दिया जाएगा. वहीं अन्य पदों के लिए वेतन ₹18000 से लेकर ₹56900 प्रति माह निर्धारित है. अधिक जानकारी के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी की वेबसाइट पर विजिट करें.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

