इंद्र का डोला सिंहासन, नारद ने दिया श्राप, बेरीपड़ाव में रामलीला का शुभारंभ, नारद के अभिनय में मनोज सुयाल की शानदार प्रस्तुति

खबर शेयर करें -

हल्दुचौड़: आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में क्षेत्र के बेरीपड़ाव में हर वर्ष की भांति रामलीला का शुभारंभ हो गया है, पहले दिन नारद मोह की लीला का शानदार मंचन किया गया, आयोजन कमेटी के मीडिया प्रभारी मनोज सुयाल ने नारद का बेहतरीन अभिनय किया।
बुधवार की देर रात को विधायक ड्रा मोहन बिष्ट ने रामलीला का दीप प्रज्वलित कर किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आदर्श को आत्मसात कर एक आदर्श समाज की स्थापना में योगदान देना होगा, कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी ने समस्त क्षेत्र वासियों से इस राम यज्ञ में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी

इसके बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा नारद मोह की लीला का मंचन किया। मध्यरात्रि तक चली लीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा नारद द्वारा की गई तपस्या से इंद्र का सिंहासन डोलना, कामदेव द्वारा इंद्र की तपस्या भंग करने का असफल प्रयास करना, जिसके बाद नारद को अभिमान होना, भगवान विष्णु द्वारा मायानगरी का रचना कर नारद के मोह को भंग करने के अलावा नारद द्वारा भगवान विष्णु को श्राप देना, रावण, कुंभकरण व विभीषण को तपस्या से खुश होकर भगवान शिव द्वारा वरदान देने का सुंदर मंचन किया गायन, कमेटी के मीडिया प्रभारी मनोज सुयाल द्वारा किए गए नारद के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा, इस दौरान भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
इस मौके पर संरक्षक संजय सिंह राणा, अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर तिवारी, उपाध्यक्ष विनोद भट्ट, सचिव राजेश जोशी, कोषाध्यक्ष मुन्ना राठौर, निदेशक खीमानंद चौबे, समाजसेवी नीरज लौसाली, लिखित जोशी समेत तमाम लोग है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश