हल्दूचौड़ में छत से गिरने से मासूम बच्ची की मौत

खबर शेयर करें -


लालकुआं: हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर बच्ची धर्मा सिंगल फार्म गांव में पौने दो साल की मासूम बच्ची घर की छत से गिर गई। जिसकी हल्द्वानी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार की प्रातः हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर बच्ची धर्मा निवासी मोहन सिंह कि पौने दो साल की पुत्री विनीता घर की छत में खेलते खेलते नीचे गिर गई। परिजनों द्वारा उसे हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहा शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम बच्ची की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत

पुलिस के मुताबिक, बच्ची का परिवार दुम्का बंगर मैं रहताा है, बच्ची के पिता ने बताया कि प्रातः उनकी बेटी छत पर खेल रही थी। छत की रेलिंग की ऊंचाई कम है। बच्ची रेलिंग से नीचे झांकने लगी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बच्ची की चीख सुनकर मां ऊपर पहुंची तो पता चला कि वह नीचे गिर गई है। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उपचार केे दौरान बच्ची की मौत हो गई

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश