नशीले कैप्सूल की ओवरडोज ने ली युवक की जान
राजू अनेजा, काशीपुर। नशीले कैप्सूल की ओवरडोज लेने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीपला नूरपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी चरण सिंह यहां पिछले लगभग 6 माह से रामनगर रोड स्थित राजपूताना काॅलेज मे चैकीदार के पद पर कार्यरत है। उसका परिवार काॅलेज परिसर में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता है।
यह भी पढ़े 👉 UKSSSC ने 100 पदों पर की भर्ती प्रक्रिया शुरु, ऐसे करें आवेदन
चौकीदार के चार पुत्रों में से तीसरे नंबर का विपिन कुमार 36 वर्ष बेलदारी किया करता है। 3 दिन पूर्व सुबह सवेरे बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में विपिन ने एक्सपाकसमो प्राॅक्सीवान नमक प्रतिबंधित कैप्सूल की ओवरडोज हलक से नीचे उतार दी। हालत गंभीर होने पर परिजनों को जब इसका पता चला तो वह बेहद नाजुक हालत में युवक को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया।
यह भी पढ़े 👉 ग्रेजुएट्स के लिए मत्स्य निरीक्षक के पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन
इस दौरान परिजनों ने भुत्तफभोगी को उपचार के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार तड़के इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। उसके एक पुत्र तथा तीन पुत्रियां है। घटना की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी पूजा तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

