राष्ट्रीय खेल ड्यूटी में लगे आईआरबी जवान को शराबियों ने पीटा , कल होना है गृहमंत्री अमित शाह का आगमन

IRB jawan on national sports duty beaten by drunkards, Home Minister Amit Shah to arrive tomorrow

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हल्दवानी।पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय खेलों के नाम पर शहर में पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग उस वक्त धरी की धरी गई जब कुछ शराबियों ने एक आईआरबी जवान को बुरी तरह पीट डाला। गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए आईआरबी जवान की ड्यूटी लगाई थी। शराबियों ने आईआरबी जवान की लाठी छीन कर उसी पर लाठी से हमला किया। मुखानी पुलिस ने आईआरबी जवान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव रामनगर के जवान अनिल सिंह ने लिखा है कि उनकी ड्यूटी मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र में है। 11 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे वह डयूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में कुछ लड़के शगुन बैंकट हॉल के पास रास्ते में खड़े थे, जो नशे में लग रहे थे। आरोपियों ने अनिल को देखते ही रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। आरोपी गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। इसी बीच एक लड़के ने अनिल की गाड़ी में लगा डंडा निकाल कर अनिल पर हमला कर दिया। पहला हमला उसके सिर पर किया। हेलमेट की वजह से अनिल का सिर तो बच गया, लेकिन हेलमेट टूट गया। अनिल ने बचने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में धड़ल्ले से चल रहा सूदखोरी का नेटवर्क अब जांच के घेरे में, आयोग तक पहुंची पीड़ितों की गुहार

आरोपियों ने अनिल को लात-घूंसों से भी पीटा। अनिल को घायल कर आरोपी जान की धमकी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद अनिल ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। कुछ ही देर में मुखानी पुलिस मौके पर पहुंच गई। अनिल का कहना है कि आरोपियों में कुछ लड़के एक को उक्कू ठाकुर कहकर पुकार रहे थे। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता में चेकिंग के दौरान 1 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; शक्तिफार्म का सप्लायर 'सोनू सरदार' रडार पर

पुलिस को दी तहरीर में आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव रामनगर के जवान अनिल सिंह ने लिखा है कि उनकी ड्यूटी मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र में है। 11 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे वह डयूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में कुछ लड़के शगुन बैंकट हॉल के पास रास्ते में खड़े थे, जो नशे में लग रहे थे। आरोपियों ने अनिल को देखते ही रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। आरोपी गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। इसी बीच एक लड़के ने अनिल की गाड़ी में लगा डंडा निकाल कर अनिल पर हमला कर दिया। पहला हमला उसके सिर पर किया। हेलमेट की वजह से अनिल का सिर तो बच गया, लेकिन हेलमेट टूट गया। अनिल ने बचने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के निकटतम सहयोगी सोनू पांडे का आकस्मिक निधन, पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर

Ad